सरकार की इस स्कीम में 10000 रुपये महीना करें निवेश, मैच्योरिटी पर पाएं 16 लाख कैश

डाकघर की योजनाएं सरकार द्वारा समर्थित है, इनका उद्देश्य लोगों की उन जरूरतों को पूरा करना है

अपडेटेड Mar 19, 2022 पर 10:13 AM
सरकार की इस स्कीम में 10000 रुपये महीना करें निवेश, मैच्योरिटी पर पां 16 लाख कैश

Post Office Recurring Deposit Account: डाकघर की योजनाओं में निवेश एक ऐसी चीज है जिसे व्यक्ति अपना पैसा रखने का सबसे विश्वसनीय और सुरक्षित तरीका मानता है। डाकघर योजनाओं में निवेश करना ज्यादातर मध्यम वर्ग के भारतीय नागरिकों के बीच लोकप्रिय है, जो अपनी एसेट्स को जोखिम में नहीं डालना चाहते हैं और शेयर बाजार या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना चाहते हैं। इंडिया पोस्ट द्वारा दी जाने वाली कई बचत योजनाएं देश में सबसे लोकप्रिय जोखिम मुक्त बचत योजनाओं में से कुछ हैं। भारत में औसत मध्यम वर्ग के नागरिक के लिए, निश्चित और अच्छी ब्याज दरों वाली अच्छी योजनाओं में निवेश करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। डाकघर की योजनाएं सरकार द्वारा समर्थित है, इनका उद्देश्य लोगों की उन जरूरतों को पूरा करना है।

रेकरिंग डिपॉजिट खाता

बैंकों के फिक्सड डिपॉजिट या बचत खातों में निवेश करते समय एक विकल्प और है, डाकघर बचत योजना के माध्यम से अपने पैसे का निवेश करने का एक और बढ़िया विकल्प डाकघर रेकरिंग डिपॉजिट खाता है।


ऐसे कर सकते हैं पोस्ट ऑफिस RD में निवेश

पोस्ट ऑफिस RD डिपॉजिट अकाउंट सिर्फ 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। ये योजना सरकार की गारंटी योजना के साथ आती है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है आप इसमें कितना भी पैसा डाल सकते हैं।

रेकरिंग डिपोजिट (RD) 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक खोली जा सकती है। इसमें जमा पैसो पर ब्याज तिमाही लगाया जाता है। हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ (कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ) दिया जाता है।

इतना मिलता है ब्याज

रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम पर फिलहाल 5.8 परसेंट का ब्याज मिल रहा है, यह नई दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है। केंद्र सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है।

जानें पूरा गणित

अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 10 हजार रुपए 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 परसेंट की ब्याज दर पर 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलेंगे। यानी अगर आप हर महीने 10000 रुपये डालते हैं और इस पर 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलने पर 10 साल की मैच्योरिटी पर 16,28,963 रुपये मिलेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।