Post Office: आपने लोगों को डाकघर की कई बचत योजनाओं के बारे में चर्चा करते सुना होगा। कभी सोचा है क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि ये योजनाएं लंबे समय के लिए सेविंग की सर्विस देता है। देश के लाखों मध्यम आयवर्ग के लोग निवेश के इन विकल्पों को चुनते हैं। ये पूरे देश में फैले एक लाख से अधिक पोस्टऑफिस में निवेश के लिए उपलब्ध है। डाकघर बचत योजनाओं का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि वे सरकार समर्थित हैं, तो इसमें पैसा निवेश करना सबसे ज्यादा सुरक्षित है। इनमें आप 1.50 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं और 80C के तहत छूट मिलती है।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
आप 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोलकर सुकन्या समृद्धि योजना योजना का लाभ उठा सकते हैं। 18 साल की उम्र या वयस्क होने पर लड़की खाते की मालिक हो जाती है। सुकन्या समृद्धि खाते पर दी जा रही मौजूदा ब्याज दर 7.6 फीसदी है। एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक पैसा इस खाते में जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट की केटेगरी में आती है।
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF)
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) खाता लंबे पीरियड की योजना है। इसमें अधिकतम एक फाइनेंशियल ईयर में 1.50 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। PPF पर सालाना 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है। PPF में मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। इस पर 80C के तहत छूट मिलती है।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)
यदि आपकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है, तो आप सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। SCSS में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का होता है। इस पर सालाना 8 फीसदी का इंटरेस्ट मिलता है। ये अकाउंट मैच्योरिटी पर 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में भी आप निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिक 1.50 लाख रुपये का तक निवेश कर सकते हैं। 5 साल की जमा पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। 5 साल की जमा पर आपको 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC)
आप एनएससी योजना में न्यूनतम 1,000 रुपये और उसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। कोई ऊपरी सीमा नहीं है। एनएससी योजना की मैच्योरिटी 5 साल की होती है। इस पर 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इस पर 80C के तहत छूट मिलती है।