Post Office सेविंग स्कीम, PPF, NSC जैसी छोटी बचत योजनाओं पर सरकार 30 सितंबर को तय करेगी ब्याज, क्या सरकार बढ़ाएगी इंटरेस्ट रेट

Interest Rate on Small Saving Scheme: 30 सितंबर तक सरकार छोटी बचत योजनाओं (Small Saving Scheme) पर इंटरेस्ट रेट को रिवाइज कर सकती है। स्मॉल सेविंग स्कीम की गिनती में पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम, PPF, NSC, KVP आदि इस गिनती में आती है। सरकार अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर तय करेगी

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 12:47 PM
30 सितंबर तक सरकार छोटी बचत योजनाओं (Small Saving Scheme) पर इंटरेस्ट रेट को रिवाइज कर सकती है।

Interest Rate on Small Saving Scheme: 30 सितंबर तक सरकार छोटी बचत योजनाओं (Small Saving Scheme) पर इंटरेस्ट रेट को रिवाइज कर सकती है। स्मॉल सेविंग स्कीम की गिनती में पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम, PPF, NSC, KVP आदि इस गिनती में आती है। सरकार अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर तय करेगी। ये ब्याज दरें सरकारी सिक्योरिटीज के यील्ड (G-Sec yields) पर निर्भर करती हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद कम है। छोटी बचत योजनाओं पर सरकार हर तिमाही के अंत में ब्याज दरों को रिवाइज करती है। वह अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें तय करती है।

ब्याज में बदलाव की उम्मीद कम

छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरें पिछली तिमाही की सरकारी सिक्योरिटीज के यील्ड पर निर्भर करती है। 10 साल की सरकारी सिक्योरिटीज 7 फीसदी से लेकर 7.2 फीसदी का यील्ड दे रही है। इसके 7.1 फीसदी से 7.2 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। महंगाई दर भी 5 से 6 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है। ऐसे में स्मॉल सेविंग स्कीम में बदलाव की उम्मीद कम है।


अभी ये है ब्याज दर

छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें 4 फीसदी से लेकर 8.2 फीसदी सालाना तक मिल रहा है। सरकार पीपीएफ पर सालाना 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दे रह है। अभी स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज लगभग एफडी के बराबर मिल रहा है। सरकार ने आखिरी बार 30 जून 2023 को छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज बढ़ाया था। तब सरकार ने एक साल और 2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी और 5 साल की आरडी (Recurring Deposit) पर ब्याज बढ़ाया था। सरकार ने सितंबर 2022 के बाद चौथी बार ब्याज में बदलाव किया था।

अभी छोटी बचत योजनाओं पर ये हैं ब्याज दरें

1 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी (Post Office FD) : 6.9 प्रतिशत

2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7 प्रतिशत

3 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7 प्रतिशत

5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी : 7.5 प्रतिशत

5 साल की आरडी (Post Office RD) : 6.5 प्रतिशत

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.7 प्रतिशत

किसान विकास पत्र (KVP): 7.5 प्रतिशत (115 महीने में होंगे मैच्योर)

पीपीएफ (PPF) - 7.1 प्रतिशत

सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samridhi Yojna) : 8.0 प्रतिशत

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme) : 8.2 प्रतिशत

मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Scheme) : 7.4 प्रतिशत

Nifty पर सबसे तेज Eicher Motors में हो रही खरीदारी, इस कारण धड़ाधड़ चढ़ रहे शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।