पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में होगी हर महीने इनकम, जानें कितना करना होगा निवेश

Post Office Scheme: डाकघर (Post Office) की योजनाओं को लेकर लोग निवेश करने के लिए काफी पॉजिटिव रहता है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम से लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। ये योजनाएं सभी वर्ग के लोगों के लिए बनाई गई हैं

अपडेटेड Sep 03, 2023 पर 1:52 PM
Post office Scheme: पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना सरकार चला रही है।

Post Office Scheme: डाकघर (Post Office) की योजनाओं को लेकर लोग निवेश करने के लिए काफी पॉजिटिव रहता है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम से लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। ये योजनाएं सभी वर्ग के लोगों के लिए बनाई गई हैं। जिससे सभी को बंपर रिटर्न मिल रहा है। इसे ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बनाया जाता है। यहां आपको बता रहे हैं कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको हर महीने गारंटीड रिटर्न कैसे मिल सकता है। इस योजना का नाम डाकघर मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme) है।

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना सरकार चला रही है। इसमें निवेश करने पर आपको हर महीने एक निश्चित रकम मिलेगी। जिसके बाद आपकी इनकम की टेंशन खत्म हो जाएगी। यह योजना एक प्रकार की पेंशन योजना है। ज्यादातर लोग रिटायरमेंट के बाद मिलने वाला पैसा इस योजना में लगाते हैं, ताकि उन्हें पेंशन की तरह पैसा मिल सके।

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में फिलहाल तिमाही आधार पर ब्याज मिलता है। सरकार इस योजना पर 7.4 फीसदी का ब्याज दे रही है। इस योजना का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। ऐसे एकसाथ पैसा निवेश करने पर पर आपको लगातार 5 साल तक हर महीने एक निश्चित रकम मिलती रहेगी। इस योजना के तहत आप सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये, जबकि ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।


अगर आप 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 7.4 फीसदी की ब्याज दर से हर महीने 3,084 रुपये का ब्याज मिलता है। यह ब्याज आपको मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना आधार पर मिल सकता है। यह डाकघर खाता किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर खोला जा सकता है।

जानिए कौन हैं दीपक गुप्ता, जो कोटक महिंद्रा बैंक में फिलहाल उदय कोटक की जगह लेंगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।