Get App

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 5 लाख रुपये तक का होगा फायदा, जानिए डिटेल्स

Saving Schemes: क्या आप भी बिना जोखिम वाला रिटर्न तलाश रहे हैं। यहां आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाएं बता रहे हैं जिसमें आपके पैसे डूबने का कोई डर नहीं है। यहां आपको पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीमों के बारे में बता रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 7:05 PM
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 5 लाख रुपये तक का होगा फायदा, जानिए डिटेल्स
पोस्ट ऑफिस में आपको एसबीआई से ज्यादा ब्याज मिल सकता है।

Saving Schemes: क्या आप भी बिना जोखिम वाला रिटर्न तलाश रहे हैं। यहां आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाएं बता रहे हैं जिसमें आपके पैसे डूबने का कोई डर नहीं है। यहां आपको पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीमों के बारे में बता रहे हैं। पोस्ट ऑफिस में आपको एसबीआई से ज्यादा ब्याज मिल सकता है। स्टेट बैंक (SBI) में पांच साल की एफडी पर ब्याज दर 6.5 फीसदी है। लेकिन पोस्ट ऑफिस में पांच साल की एफडी पर आपको 7.5 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है। साथ ही अगर आप एक साल के पीरियड के लिए पैसा रखना चाहते हैं तो ब्याज दर 6.9 प्रतिशत है। वही दो साल के पीरियड के लिए 7 फीसदी ब्याज और तीन साल के पीरियड के लिए 7 फीसदी ब्याज मिल सकता है।

उदाहरण के लिए यदि आप पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में पैसा रखना चाहते हैं। तो आपको इसमें 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा और आपका पैसा 114 महीनों में दोगुना हो जाएगा। उदाहरण के लिए यदि आप 5 लाख रुपये निवेश करना चाहते हैं तो ब्याज दर 7.5 फीसदी है। अगर मैच्योरिटी पीरियड 5 साल होता है तो पांच साल बाद मैच्योरिटी पर आपको 7.25 लाख रुपये मिलेंगे। 5 साल में आपको 2.25 लाख रुपये ब्याज मिलेगा। 10 लाख रुपये पर आपको 5 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है। आप टाइम डिपॉजिट में निवेश करके भी टैक्स छूट का भी फायदा उठा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप 1000 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। इसमें अधिकतम की लिमिट नहीं है। ब्याज का कैलकुलेशन तिमाही होगा। इंटरेस्ट की पेमेंट सालाना होगी। मैच्योरिटी के समय आपको अपना पूरा ब्याज मिल जाएगा। जो लोग जोखिम मुक्त रिटर्न चाहते हैं वे इस योजना में निवेश कर सकते हैं। आप अपनी पसंद का पीरियड चुनकर निवेश कर सकते हैं। ये मिलने वाला रिटर्न अलग-अलग होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें