Post Office Time Deposit Scheme: अगर आप ऐसे निवेश विकल्प की तलाश में हैं जहां आपका पैसा सुरक्षित रहे और आपको बेहतर मुनाफा भी मिले तो इसके लिए एफडी जैसी योजनाएं निवेश के लिए हमेशा से एक अच्छा विकल्प माना जाता रहा है। एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट का विकल्प ज्यादातर सभी बैंक देते हैं। यहां आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही योजना के बारे में बता रहे हैं। अगर आपक भी अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit Account -TD) में निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में ब्याज
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट एक तरह की पोस्ट ऑफिस एफडी है। पोस्ट ऑफिस में आपको 1, 2, 3 और 5 साल के लिए एफडी का ऑप्शन मिलता है। अगर आप इसमें 10 साल तक पैसा जमा करते हैं तो आपकी रकम दोगुनी से भी ज्यादा हो सकती है। फिलहाल 5 साल की एफडी पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।
जानिए दोगुने से भी ज्यादा कैसे कमा सकते हैं ब्याज
फिलहाल पोस्ट ऑफिस एफडी पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। मान लीजिए कि आप पोस्ट ऑफिस में 5 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको इस पर 7.5 फीसदी की दर से करीबन 2 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा। इस तरह 5 साल में आपकी रकम सात लाख रुपये हो जाएगी। अब अगर आप इसे दोबारा 5 साल तक जमा करते हैं तो यह रकम मैच्योर होकर 10 लाख रुपये के करीब हो जाएगी।
एक से पांच साल की एफडी पर ब्याज (Post Office Time Deposit Interest Rate)
1 साल के लिए तय ब्याज - 6.9%
2 साल के लिए तय ब्याज – 7.0%
3 साल के लिए तय ब्याज - 7.0%
5 साल के लिए तय ब्याज – 7.5%