Post Office TD Calculation: क्या आप 5 साल के लिए किसी ऐसी स्कीम में पैसा लगाना चाहते हैं, जहां कोई जोखिम न हो और कमाई भी अच्छी हो? जोखिम फ्री रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम सबसे अच्छा विकल्प हैं। इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम। इस स्कीम में 1, 2, 3 और 5 साल की मैच्योरिटी के लिए एकसाथ पैसा जमा किया जा सकता है। इस स्कीम में ब्याज सालाना आधार पर मिलती है।
पोस्ट ऑफिस स्कीम पर ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की 1 साल की टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.90 फीसदी और 2 साल पर 7 फीसदी है। इसके अलावा 3 साल की जमा पर 7 फीसदी और 5 साल की जमा पर 7.5 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज दरें 1 जुलाई-30 सितंबर 2023 तक लागू हैं।
5 साल में 5 लाख रुपये पर मिलेगा इतना ब्याज
पोस्ट ऑफिस टीडी कैलकुलेटर के मुताबिक अगर आप 5 साल के लिए 5 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर 7,24,974 रुपये मिलेगा। यानी, ब्याज से 2,24,974 रुपये की कमाई होगी। डाकघर लघु बचत योजनाओं की जमा दरों की सरकार हर तिमाही समीक्षा करती है। इसका मतलब यह है कि ब्याज दरें हर तिमाही में बदल सकती हैं। हालांकि, पैसे जमा के समय निर्धारित ब्याज दरें पूरी पीरियड पर लागू रहती है।
5 साल की टीडी पर मिलेगी टैक्स छूट
पोस्ट ऑफिस में 5 साल की टीडी पर टैक्स छूट का फायदा मिलेगा। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं। यहां ध्यान रखें कि टीडी में मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम पर टैक्स लगता है।
पोस्ट ऑफिस टीडी के तहत सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है। ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 3 एडल्ट शामिल हो सकते हैं। यह खाता न्यूनतम 1000 रुपये से खोला जा सकता है। इसके बाद आप इसमें 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में निवेश की कोई लिमिट नहीं है।