Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस की 5 धांसू स्कीम्स, सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड कमाई
Post Office Top 5 Schemes: शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहकर 100% सरकारी गारंटी और बंपर रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की योजनाएं सबसे बेस्ट हैं। चाहे हर महीने पक्की आय चाहिए हो, 5 साल में डबल फायदा पाना हो या टैक्स बचाना हो, जानिए पोस्ट ऑफिस की 5 सबसे धांसू स्कीम्स की पूरी डिटेल और अपनी कमाई का गणित
पोस्ट ऑफिस की 5 सबसे धांसू स्कीम्स की पूरी डिटेल जानिए
Post Office Top 5 Schemes: अगर आप शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहकर सुरक्षित निवेश के जरिए अपना पैसा बढ़ाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की योजनाएं आज भी सबसे पसंदीदा विकल्प हैं। बीते दिनों भारत सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2026 तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों को पुरानी दरों पर ही बरकरार रखने का ऐलान किया। यानी ब्याज में कोई कटौती नहीं की गई है जो निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। इन योजनाओं में 8.2% का अधिकतम ब्याज मिल रहा है।
100% सरकारी गारंटी, शानदार ब्याज दरों और टैक्स छूट के साथ अगर आप भी अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सही निवेश ऑप्शन की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की ये 5 सबसे धांसू स्कीम्स आपके लिए सबसे बेस्ट साबित होंगी।
1. Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) – सबसे ज्यादा 8.2% ब्याज
60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह पोस्ट ऑफिस की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली योजना है।
ब्याज दर: 8.20% सालाना (ब्याज का भुगतान हर तिमाही किया जाता है)।
निवेश की अवधि: 5 साल।
निवेश सीमा: न्यूनतम ₹1,000 से अधिकतम ₹30 लाख तक।
कमाई का गणित: अगर आप इसमें ₹30 लाख का अधिकतम निवेश करते हैं, तो 8.20% की दर से आपको हर 3 महीने में ₹61,500 का ब्याज मिलेगा। यानी हर महीने लगभग ₹20,500 की नियमित आय।
टैक्स लाभ: इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट का लाभ मिलता है।
2. Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) – हर महीने पक्की पेंशन जैसी आय
अगर आप एकमुश्त पैसा जमा करके हर महीने एक निश्चित आय पाना चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए सबसे मुफीद विकल्प है।
ब्याज दर: 7.40% सालाना (मासिक भुगतान)।
निवेश की अवधि: 5 साल।
निवेश सीमा: सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख और जॉइंट अकाउंट में अधिकतम ₹15 लाख तक।
कमाई का गणित:
सिंगल अकाउंट: ₹9 लाख जमा करने पर आपको हर महीने ₹5,550 की पक्की आय मिलेगी।
जॉइंट अकाउंट: ₹15 लाख जमा करने पर आपको हर महीने ₹9,250 का ब्याज मिलेगा।
3. Post Office Time Deposit (5-Year FD) – बैंक से बेहतर रिटर्न और टैक्स छूट
पोस्ट ऑफिस की 5 साल की एफडी में सुरक्षित निवेश के साथ-साथ आपको इनकम टैक्स बचाने का डबल फायदा मिलता है।
ब्याज दर: 7.50% सालाना (तिमाही आधार पर कंपाउंडिंग)।
निवेश की अवधि: 1 से 5 साल (5 साल वाली FD पर सबसे ज्यादा ब्याज)।
न्यूनतम जमा: ₹1,000 से शुरुआत कर सकते हैं, अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
टैक्स लाभ: केवल 5 साल की टाइम डिपॉजिट में जमा की गई राशि पर धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है।
4. Post Office Recurring Deposit (5-Year RD) – छोटी बचत से बड़ा फंड
जो लोग एक साथ बड़ी रकम निवेश नहीं कर सकते, उनके लिए हर महीने छोटी-छोटी बचत करके बड़ा फंड तैयार करने का यह सबसे आसान तरीका है।
ब्याज दर: 6.70% सालाना (तिमाही कंपाउंडिंग)।
न्यूनतम जमा: सिर्फ ₹100 प्रति माह से शुरुआत की जा सकती है।
कमाई का गणित: अगर आप हर महीने ₹5,000 की RD करते हैं, तो 5 साल में आपकी कुल जमा रकम ₹3,00,000 होगी। 6.70% की दर से इस पर करीब ₹56,830 का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर आपको ₹3,56,830 प्राप्त होंगे।
खास सुविधा: 12 महीने लगातार खाता चलाने के बाद आप कुल जमा राशि पर 50% तक का लोन भी ले सकते हैं।
5. Post Office Savings Account – इमरजेंसी फंड के लिए सुरक्षित खाता
अगर आप अपना पैसा किसी भी समय निकालने की सहूलियत के साथ सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यह सामान्य बचत खाता सबसे बेहतरीन है।
ब्याज दर: 4.0% सालाना।
न्यूनतम जमा: केवल ₹500 से खाता खुलवा सकते हैं।
टैक्स लाभ: सामान्य नागरिकों के लिए धारा 80TTA के तहत ₹10,000 तक का ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए धारा 80TTB के तहत ₹50,000 तक का ब्याज टैक्स फ्री रहता है।
आपके लिए कौन सी योजना है सबसे बेहतर?
रिटायरमेंट के बाद गारंटीड इनकम के लिए: Senior Citizen Savings Scheme (SCSS)
हर महीने घर खर्च के लिए फिक्स्ड इनकम: Monthly Income Scheme (POMIS)
एकमुश्त जमा पर टैक्स बचाने के लिए: 5-Year Time Deposit (FD)
हर महीने छोटी-छोटी बचत करने के लिए: 5-Year Recurring Deposit (RD)
इमर्जेंसी फंड और रोजाना की जरूरतों के लिए: Post Office Savings Account
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।