PPF: महंगाई के दौर में लोगों के लिए अपने रोजमर्रा के खर्चे चलाकर भविष्य के लिए बचत करना बहुत मुश्किल हो रहा है। आपके लंबे समय के टारगेट को पूरा करने और सेविंग को बढ़ाने के लिए पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) योजना आपके लिए सबसे अच्छी साबित हो सकती है। यह स्कीम न सिर्फ सुरक्षित बचत का विकल्प देती है, बल्कि इसमें बचत कर आप करोड़पति भी बन सकते हैं। फिलहाल इस पर 7.1 फीसोदी ब्याज मिल रहा है। हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
