कई माता-पिता अपने बच्चों के लिए पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) शुरू करते हैं लेकिन कुछ साल बाद बंद कर देते हैं। अपने बच्चों के लिए पीपीएफ खोलना निवेश के लिए एक अच्छा ऑप्शन है लेकिन आपके बच्चे को इसका फायदा मिले इसके लिए जरूरी है कि आप इसमें निवेश लगातार करते रहें। सार्वजनिक भविष्य निधि योजना 2019 के पैराग्राफ 3 के अनुसार कोई भी माता-पिता या कानूनी अभिभावक नाबालिग बच्चे के नाम पर पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर पीपीएफ में एक से अधिक अकाउंट नहीं खोल सकता।पीपीएफ योजना 2019 के तहत माता-पिता या दोनों माता-पिता नाबालिग बच्चे के पीपीएफ खाते में योगदान कर सकते हैं। इस पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है।
नाबालिगों के लिए पीपीएफ खाता खोलने के फायदे
पीपीएफ खाते का एक फायदा इसका 15 साल का लॉक-इन पीरियड है। एक बार जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो वह यह निर्णय ले सकता है कि खाता बंद करना है या इसे आगे बढ़ाना है। पीपीएफ निवेश का एक बेस्ट ऑप्श है। इसमें 15 साल का लॉक इन पीरियड होता है। इसके कारण इसमें लिक्विडिटी की समस्या रहती है। इसमें आपक जिनती जल्दी निवेश करेंगे, उतना ज्यादा फायदा इसका उठा पाएंगे।
2) टैक्स पर मिलता है फायदा
एक परिवार में कई पीपीएफ खाते हो सकते हैं। प्रत्येक सदस्य के लिए एक पीपीएप अकाउंट हो सकता है। हर एक के पास डाकघर या बैंक में केवल एक पीपीएफ अकाउंट हो सकता है। इसमें एक व्यक्ति एक फाइनेंशियल ईयर में 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं।
3) पीपीएफ पर मिलता है ज्यादा ब्याज
जब बच्चे बड़े होंगे तो पीपीएफ पर ब्याज दर 7% नहीं होगी, बल्कि कम होगी क्योंकि एक समय था जब यह योजना 12% पर ऑफर की गई थी। इसलिए, जब तक आपका बच्चा बड़ा नहीं हो जाता, उसके पास EEE ईईई स्थिति के साथ एक बड़ा फंड होगा। इसमें ब्याज का पैसा कंपाउंड इंटरेस्ट के तहत मिलता है।
पीपीएफ ब्याज दरों का इतिहास बताता है कि 1 अप्रैल 1986 से 31 मार्च 1988 और 1 अप्रैल 1988 से 14 जनवरी 2000 के बीच पीपीएफ की ब्याज दर 12% थी। पिछले 10 सालों में पीपीएफ ब्याज दर 7.1% से 8.8% के बीच रही है।
मौजूदा पीपीएफ दर 7.1% है।