PPF Rules: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) लंबे समय के निवेश के लिए सबसे भरोसेमंद स्कीमों में से एक है। इसमें फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिलता है। साथ ही निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी रकम... तीनों पर टैक्स छूट मिलती है। लेकिन सिर्फ PPF अकाउंट खोल लेना ही काफी नहीं है। कुछ छोटी गलतियां आपके रिटर्न और दूसरे फायदों पर असर डाल सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 आम गलतियों के बारे में।
