Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: सरकार ने सीनियर सिटीजन को रिटायरमेंट का लाभ देने के लिए साल 20217 में प्रधान मंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) पेंशन प्रोग्राम शुरू किया था। एलआईसी सरकार की इस योजना को चलाने का काम कर रही है। सरकार अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को गारंटीशुदा पेंशन देने का काम इस योजना के तहत कर रही है। पीएमवीवीवाई योजना के तहत पेंशन का पेमेंट निवेशक के चुने गए पे-आउट ऑप्शन के आधार पर किया जाता है। सीनियर सिटीजन को पेंशन मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना के आधार पर किया जा सकता है। सरकार की इस योजना में निवेश करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 है।
येजना के तहत 1,56,658 रुपये निवेश करने पर आपको 12,000 रुपये सालाना पेंशन मिलेगी। 14,49,086 रुपये निवेश करने पर 1,11,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। आप इतना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं।
- एंट्री की न्यूनतम आयु : 60 साल
न्यूनतम पेंशन: 1,000 प्रति माह, 3000 रुपये तिमाही, 6,000 रुपये प्रति छमाही, 12,000 रुपये प्रति वर्ष
अधिकतम पेंशन: 9,250 हर महीने, 27,750 रुपये प्रति तिमाही, 55,500 रुपये प्रति छमाही, 1,11,000 रुपये सालाना
योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि
इस योजना में निवेश करने यानी खरीदने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है। यानी, आपके पास निवेश करने के लिए 10 दिन का ही समय बचा है। इस पॉलिसी में 10 साल के लिए निवेश होगा और एक ही बार में पूरा निवेश करना होता है।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में सालाना 7.4 फीसदी का ब्याज मिलता है। अब 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति इसमें 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। पति-पत्नी दोनों इस योजना में निवेश कर सकते हैं। अगर दोनों पति पत्नी इस योजना में 60 साल की उम्र में 15-15 लाख रुपये निवेश करते हैं तो उन दोनों को 18,300 रुपये पेंशन मिलेगी।