Get App

अगर हर महीने चाहिए 9,250 रुपये पेंशन, तो 31 मार्च तक सरकार की इस योजना में करें निवेश

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: सरकार ने सीनियर सिटीजन को रिटायरमेंट का लाभ देने के लिए साल 20217 में प्रधान मंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) पेंशन प्रोग्राम शुरू किया था। एलआईसी सरकार की इस योजना को चलाने का काम कर रही है। सरकार अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को गारंटीशुदा पेंशन देने का काम इस योजना के तहत कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2023 पर 2:38 PM
अगर हर महीने चाहिए 9,250 रुपये पेंशन, तो 31 मार्च तक सरकार की इस योजना में करें निवेश
प्रधान मंत्री वय वंदना योजना में निवेश करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 है।

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: सरकार ने सीनियर सिटीजन को रिटायरमेंट का लाभ देने के लिए साल 20217 में प्रधान मंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) पेंशन प्रोग्राम शुरू किया था। एलआईसी सरकार की इस योजना को चलाने का काम कर रही है। सरकार अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को गारंटीशुदा पेंशन देने का काम इस योजना के तहत कर रही है। पीएमवीवीवाई योजना के तहत पेंशन का पेमेंट निवेशक के चुने गए पे-आउट ऑप्शन के आधार पर किया जाता है। सीनियर सिटीजन को पेंशन मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना के आधार पर किया जा सकता है। सरकार की इस योजना में निवेश करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 है।

पेंशन योजना

येजना के तहत 1,56,658 रुपये निवेश करने पर आपको 12,000 रुपये सालाना पेंशन मिलेगी। 14,49,086 रुपये निवेश करने पर 1,11,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। आप इतना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं।

पेंशन न्यूनतम पेंशन अमाउंट अधिकतम पेंशन अमाउंट
सालाना 1,56,658/ 14,49,086/-
छमाही 1,59,574/- 14,76,064/-
तिमाही 1,61,074/- 14,89,933/
मंथली 1,62,162/- 15,00,000/-

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें