Axis Bank FD Rates: एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने FD के ब्याज में 0.50 फीसदी की कटौती की है। ये कटौती कुछ पीरियड की एफडी पर की गई है। ये नई ब्याज दरें आज 15 सितंबर 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक अभी अपने ग्राहकों को 3.5 फीसदी से लेकर 7.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ये ब्याज दे रहा है।
