अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने मुंबई के वर्ली इलाके में 80 करोड़ रुपये में बेचा अपार्टमेंट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने हाल में मुंबई का एक फ्लैट 80 करोड़ रुपये में बेचा है। अक्षय कुमार का यह फ्लैट मुंबई की मशहूर सोसायटी ‘ओबेरॉय 360 वेस्ट डिवेलपमेंट’ में मौजूद था। इंडेक्सटैप (IndexTap) की तरफ से हासिल दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। यह लग्जरी रेजिडेंस मुंबई के पॉश इलाके में मौजूद है। साथ ही, यह अपार्टमेंट इस बॉलीवुड कपल की पसंद और लाइफस्टाइल का अंदाज माना जा रहा था

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 9:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अक्षय और ट्विंकल निवेश में अपनी दिलचस्पी के लिए भी जाने जाते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने हाल में मुंबई का एक फ्लैट 80 करोड़ रुपये में बेचा है। अक्षय कुमार का यह फ्लैट मुंबई की मशहूर सोसायटी ‘ओबेरॉय 360 वेस्ट डिवेलपमेंट’ में मौजूद था। इंडेक्सटैप (IndexTap) की तरफ से हासिल दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। यह लग्जरी रेजिडेंस मुंबई के पॉश इलाके में मौजूद है। साथ ही, यह अपार्टमेंट इस बॉलीवुड कपल की पसंद और लाइफस्टाइल का अंदाज माना जा रहा था। इस महंगी प्रॉपर्टी की बिक्री ने न सिर्फ काफी लोगों को ध्यान आकर्षित किया है, बल्कि यह बॉलीवुड कपल के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक अहम बदलाव भी है।

अक्षय और ट्विंकल निवेश में अपनी दिलचस्पी के लिए भी जाने जाते हैं। दोनों इस अहम ट्रांजैक्शन के साथ-साथ अगले वेंचर की तरफ भी आगे बढ़ सकते हैं। यह गतिविधि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज द्वारा हाई एंड रियल एस्टेट में निवेश के बढ़ते प्रचलन की तरफ भी इशारा करती है।

मुंबई के वर्ली इलाके में 6,830 वर्गफुट में फैला यह अपार्टमेंट 39वीं मंजिल पर है, जिसे अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 80 करोड़ रुपये में बेचा है। इस लग्जरी रेजिडेंस में 4 पार्किंग स्लॉट समेत अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। बीते 31 जनवरी को पेश दस्तावेजों के मुताबिक, इस ट्रांजैक्शन पर 4.80 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी चुकाई गई। इंडेक्सटैप (IndexTap) के मुताबिक, अपार्टमेंट की बिक्री 1.17 लाख रुपये प्रति वर्गफुट के हिसाब से की गई। हालांकि, न तो अक्षय कुमार और न ही उनकी पत्नी अक्षय खन्ना ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।