देश की आर्थिक राजधान मुंबई में बड़े बिजनेस घरानों द्वारा लक्जरी घर खरीदने का सिलसिला जारी है। एक और प्रसिद्ध बिजनेस घराने बजाज समूह ने अब मुंबई में बड़ा अपार्टमेंट खरीदा है। बजाज समूह (Bajaj Group) का नेतृत्व करने वाले परिवार के सदस्यों ने मुंबई में पांच लक्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन अपार्टमेंट की कुल कीमत लगभग 104 करोड़ रुपये है। ये जानकारी 17 दिसंबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दी गई है। बजाज समूह द्वारा खरीदे गये सभी पांच फ्लैट अरब सागर के सामने (Arabian sea Facing) हैं। ये फ्लैट और रहेजा विवरिया (Raheja Vivarea) के टावर ई में स्थित हैं। ये टावर दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी क्षेत्र में स्थित लक्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है।