बुजुर्ग लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका की Columbia Pacific Communities (CPC) सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट्स पर करीब 200 करोड़ रुपये इनवेस्ट करेगी। सीपीसी का प्लान पूरे देश में दो साल के अंदर सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट्स बनाने का है। इसके तहत 2,000 घर बनाए जाएंगे। ये प्रोजेक्ट्स 9 शहरों में बनाए जाएंगे। सीपीसी के सीईओ मोहित नरूला ने यह जानकारी दी। उन्होंने मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा कि हम हर साल 800-1000 सीनियर लिविंग घर बनाना चाहते हैं। हर प्रोजेक्ट से कंपनी को 150-200 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद है। अभी बेंगलुरु, कोयंबतूर, चेन्नई. कांचीपुरम और पांडीचेरी में सीपीसी के प्रोजेक्ट्स हैं।
