Oberoi Realty ने मुंबई में खरीदा सबसे महंगा लग्जरी पेंटहाउस, 230 करोड़ रुपये की हुई डील

सहाना ग्रुप (Sahana Group) के साथ एक ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से डेवलप किया जा रहा यह प्रोजेक्ट मुंबई के वर्ली में स्थित है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेवलपर ने अपनी संबद्ध कंपनी आरएस डेवलपर्स के माध्यम से करीब 30,000 वर्ग फुट का अधिग्रहण किया है

अपडेटेड Feb 12, 2023 पर 6:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुंबई की ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) ने मुंबई में एक सुपर प्रीमियम प्रोजेक्ट में लग्जरी पेंटहाउस खरीदा है।

मुंबई की ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) ने मुंबई में एक सुपर प्रीमियम प्रोजेक्ट में लग्जरी पेंटहाउस खरीदा है। यह डील 230 करोड़ रुपये में हुई है। इसे सबसे महंगा अपार्टमेंट सौदा बताया जा रहा है। सहाना ग्रुप (Sahana Group) के साथ एक ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से डेवलप किया जा रहा यह प्रोजेक्ट मुंबई के वर्ली में स्थित है। इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेवलपर ने अपनी संबद्ध कंपनी आरएस डेवलपर्स के माध्यम से करीब 30,000 वर्ग फुट का अधिग्रहण किया है। ओबेरॉय रियल्टी देश की लीडिंग रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

इस बीच, रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वेलस्पन ग्रुप (Welspun Group) के बीके गोयनका ने भी ₹23.55 करोड़ में एक पेंटहाउस खरीदा है। इससे पहले ओबेरॉय रियल्टी 2020 ने हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट में सहाना ग्रुप की हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके अलावा, ओबेरॉय रियल्टी ने मुंबई के वर्ली में एक लक्ज़री हाउसिंग प्रोजेक्ट में 5 लाख वर्ग फुट से अधिक की 63 रेसिडेंशियल यूनिट खरीदी हैं।

एक नियामक फाइलिंग में, ओबेरॉय रियल्टी ने कहा कि उसके शेयरधारकों ने दिसंबर में Oasis रियल्टी द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट 'थ्री सिक्सटी वेस्ट' में रेसिडेंशियल परिसर की खरीद/अधिग्रहण को 4,000 करोड़ रुपये तक की मंजूरी दी थी। इसमें कहा गया है कि यह एक मटेरियल-रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन था। ओबेरॉय रियल्टी ने कहा कि कंपनी ने प्रोजेक्ट में आवासीय परिसर की खरीद/अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है। जानकारी देते हुए ओबेरॉय रियल्टी ने कहा कि कंपनी ने 5,23,039 वर्ग फुट कारपेट एरिया खरीदा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।