Delhi Property: दिल्ली के पॉश निजामुद्दीन इलाके में एक बंगला 61.70 करोड़ रुपये का बंगला बिका है। इसे इंटरडेंटल ब्रश बनाने वाली एक कंपनी की डायरेक्टर ने खरीदा है। सेल डीड डॉक्यूमेंट्स से इसका खुलासा हुआ है। यह बंगला 873 स्क्वॉयर यार्ड्स का है। सेल डीड डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक ग्लोबलडेंट ऐड्स (GlobalDent Aids) की डायरेक्टर रेनू खुल्लर (Renu Khuller) ने इसे खरीदने के लिए 3 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। इस बंगले को भारत और जनक गर्ग ने बेचा है। वेल्थवाइजरी कैपिटल (Wealthvisory Capital) के फाउंडर और सीईओ प्रदीप प्रजापति के मुताबिक यह निजामुद्दीन ईस्ट एरिया की सबसे महंगी डील हो सकती है जिसमें प्रति स्क्वॉयर फीट का भाव करीब 62 हजार रुपये बैठ रहा है।
