Govt Plot scheme: लखनऊ में LDA की इस धांसू स्कीम में प्लॉट रजिस्ट्रेशन के लिंक्स आज रात हो जाएंगे इनऐक्टिव, रेट और सारे डिटेल जानिए

Anant Nagar Scheme: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा 'अनंत नगर योजना' शहरवासियों के लिए एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही आवासीय स्कीम है। इस योजना के चतुर्थ चरण में कुल 498 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है

अपडेटेड May 27, 2026 पर 11:37 AM
Story continues below Advertisement
Anant Nagar Scheme: अनंत नगर योजना के तहत अपने सपनों का घर बनाने का सुनहरा अवसर है

Anant Nagar Scheme: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के 'अनंतनगर योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 27 मई को समाप्त होने जा रहा है। इस स्कीम के तहत रिहायशी प्लॉटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का दूसरा चरण 28 अप्रैल से शुरू हुआ था। अब इसकी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बुधवार 27 मई को समाप्त हो रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा 'अनंत नगर योजना' शहरवासियों के लिए एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही आवासीय स्कीम है। इस योजना के चतुर्थ चरण में कुल 498 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

इन प्लॉट का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा। LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आवंटन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदकों को प्लॉट की अनुमानित कीमत के 5% के बराबर रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। LDA अधिकारियों ने बताया कि पिछले चरणों में इस योजना के तहत 1,283 से ज्यादा प्लॉट पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं।

मोहन रोड पर 785 एकड़ में फैली इस योजना को ग्रिड-आधारित लेआउट, चौड़ी सड़कों और भूमिगत बिजली लाइनों के साथ विकसित किया जा रहा है, ताकि बिजली की बिना किसी दिक्कत के आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य लगभग 1.5 लाख निवासियों की जरूरतों को पूरा करना है। इसमें एक 'एड्यूटेक सिटी' के साथ-साथ 130 एकड़ में फैले पार्क और हरे-भरे स्थान भी शामिल होंगे।


आधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय योजना

अनंत नगर योजना को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यहां रहने वाले लोगों को एक बेहतर और आरामदायक जीवनशैली मिल सके। चौड़ी सड़कें, हरियाली से भरपूर वातावरण, सुरक्षित एंट्री गेट और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर इस योजना की मुख्य विशेषताएं हैं। योजना का उद्देश्य केवल भूखण्ड उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को एक बेहतर और सुनियोजित आवासीय वातावरण देना है।

विभिन्न आकार के प्लॉट उपलब्ध

योजना के अंतर्गत अलग-अलग जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए तीन प्रकार के भूखण्ड उपलब्ध कराए गए हैं:-

288 वर्गमीटर के 155 प्लॉट

200 वर्गमीटर के 178 भूखण्ड

162 वर्गमीटर के 165 भूखण्ड

इस प्रकार कुल 498 भूखण्ड आवंटन के लिए तैयार हैं। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों से लेकर बड़े आवास की चाह रखने वाले लोगों तक, सभी को अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प मिल रहे हैं।

क्यों खास है यह योजना?

अनंत नगर योजना को लखनऊ के उभरते हुए क्षेत्रों में विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले समय में बेहतर कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार होने की संभावना है। इस कारण यह योजना केवल रहने के लिए ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन निवेश अवसर के रूप में भी देखी जा रही है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं

आधुनिक गेटेड टाउनशिप

चौड़ी एवं सुव्यवस्थित सड़कें

हरियाली और पार्क

सुरक्षित एवं शांत वातावरण

भविष्य की स्मार्ट सिटी अवधारणा के अनुरूप विकास

ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा

कैसे करें अप्लाई?

LDA ने योजना की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाया है, जिससे लोग घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक registration.ldalucknow.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा विज्ञापन में दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

लोगों में बढ़ता उत्साह

योजना के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। बेहतर लोकेशन, सरकारी विश्वसनीयता और आधुनिक सुविधाओं के कारण बड़ी संख्या में लोग इसमें निवेश करने और अपना घर बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। चूंकि रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है, इसलिए अंतिम समय में आवेदन करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

संपर्क और सहायता

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या अन्य जानकारी के लिए LDA द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है:-

हेल्पलाइ नंबर: 1800-1800-5000 (सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक)

आपको ये प्लॉट क्यों लेना चाहिए?

अनंत नगर योजना उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो लखनऊ में सुरक्षित, आधुनिक और व्यवस्थित वातावरण में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं। सरकारी संस्था द्वारा विकसित यह योजना भविष्य में बेहतर जीवनशैली और मजबूत निवेश दोनों का भरोसा देती है।

ये भी पढ़ें- DDA Karmayogi Awaas Yojana: DDA के 1, 2 और 3 BHK फ्लैट मिल रहे हैं धांसू 25% डिस्काउंट के साथ! इस स्कीम की फुल डिटेल जानिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।