DDA Karmayogi Awaas Yojana: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने आशियाने का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 'DDA कर्मयोगी आवास योजना' के तहत नरेला के पॉकेट-13, सेक्टर A1-A4 में नए फ्लैट्स लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि भारी मांग को देखते हुए अब और फ्लैट्स जोड़े गए हैं, वो भी 25% की छूट के साथ। दिल्ली में अपना घर खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए डीडीए ये डिस्काउंट दे रहा है।
DDA की यह स्कीम पुरानी है। इसे लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस स्कीम के तहत करीब 75 फीसदी फ्लैट पहले ही बिक चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए डिस्काउंट के साथ इस योजना में नए फ्लैट्स शामिल किए गए हैं। बता दें कि दिल्ली में बढ़ती कीमतों की वजह से सस्ता घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। इस योजना से उन सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिल सकता है, जो दिल्ली में किफायती और रहने के लिए तैयार घर तलाश कर रहे हैं।
DDA 'कर्मयोगी आवास योजना' की बड़ी बातें
पॉकेट-13, सेक्टर A1-A4, नरेला