Get App

Govt Plot scheme: लखनऊ में LDA की इस धांसू स्कीम में प्लॉट रजिस्ट्रेशन के लिंक्स आज रात हो जाएंगे इनऐक्टिव, रेट और सारे डिटेल जानिए

Anant Nagar Scheme: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा 'अनंत नगर योजना' शहरवासियों के लिए एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही आवासीय स्कीम है। इस योजना के चतुर्थ चरण में कुल 498 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 27, 2026 पर 11:37 AM
Govt Plot scheme: लखनऊ में LDA की इस धांसू स्कीम में प्लॉट रजिस्ट्रेशन के लिंक्स आज रात हो जाएंगे इनऐक्टिव, रेट और सारे डिटेल जानिए
Anant Nagar Scheme: अनंत नगर योजना के तहत अपने सपनों का घर बनाने का सुनहरा अवसर है

Anant Nagar Scheme: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के 'अनंतनगर योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 27 मई को समाप्त होने जा रहा है। इस स्कीम के तहत रिहायशी प्लॉटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का दूसरा चरण 28 अप्रैल से शुरू हुआ था। अब इसकी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बुधवार 27 मई को समाप्त हो रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा 'अनंत नगर योजना' शहरवासियों के लिए एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही आवासीय स्कीम है। इस योजना के चतुर्थ चरण में कुल 498 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

इन प्लॉट का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा। LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आवंटन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदकों को प्लॉट की अनुमानित कीमत के 5% के बराबर रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। LDA अधिकारियों ने बताया कि पिछले चरणों में इस योजना के तहत 1,283 से ज्यादा प्लॉट पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं।

मोहन रोड पर 785 एकड़ में फैली इस योजना को ग्रिड-आधारित लेआउट, चौड़ी सड़कों और भूमिगत बिजली लाइनों के साथ विकसित किया जा रहा है, ताकि बिजली की बिना किसी दिक्कत के आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य लगभग 1.5 लाख निवासियों की जरूरतों को पूरा करना है। इसमें एक 'एड्यूटेक सिटी' के साथ-साथ 130 एकड़ में फैले पार्क और हरे-भरे स्थान भी शामिल होंगे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें