Moradabad Housing Project: देशभर में जहां हाल ही में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) हाउसिंग स्कीम ने कम कीमत पर घर खरीदने के इच्छुक लोगों का ध्यान खींचा है। वहीं, अब मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) भी आम लोगों के लिए आवासीय योजना लेकर आया है। MDA की 'सह्याद्रि आवासीय योजना' में आवेदन की आखिरी तारीख बेहद नजदीक आ चुकी है। इच्छुक लोग 17 जून 2026 तक फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) की महत्वाकांक्षी ‘सह्याद्रि आवासीय योजना’ में घर का सपना पूरा करने का मौका अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
