Mumbai Flat Rent: मुंबई में 1BHK का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश, महिला वकील ने बताई आपबीती

1 BHK Flat Rent in Mumbai: मुंबई में घर खरीदना किसी सपने से कम नहीं है। लेकिन इसका किराया भरना भी किसी सपने से कम नहीं है। मौजूदा समय में मुंबई में 1 BHK फ्लैट का किराया करीब 50,000-70,000 रुपये पहुंच गया है। किराए की मार से लोग परेशान है। इस मामले में सोशल मीडिया में एक महिला वकील का वीडियो वायरल हो रहा है

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
1 BHK Flat Rent in Mumbai: मुंबई के अंधेरी और बांद्रा जैसे इलाकों में घरों के किरए में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा ऑफिस भी इसी इलाके में हैं।

सपनों के शहर मुंबई में चमचमाती इमारतें आसमान छू रही होती हैं। यहां घरों के दाम बी चीते की रफ्तार से भाग रहे हैं। अबी तक आपने सुना होगा कि मुंबई में घर बहुत महंगे हैं। लेकिन यहां किराया भी सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इतना ज्यादा किराया है कि आम आदमी के बस से बाहर बैंष मुंबई महानगर में मकान मिलना एक मुश्किल काम है। अपनी यही आपबीती एक महिला वकील ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। महिला वकील ने बताया कि मुंबई में 1 BHK का किराया 50,000-70,000 रुपये तक पहुंच गया है। कुल मिलाकर इस शहर में किराए से रहना किसी सिर दर्द से कम नहीं है।

बता दें कि देश के कई शहरों में प्रॉपर्टी के दाम दिनों दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। नो-ब्रोकर्स के मुताबिक, अपार्टमेंट्स में अगर 1 बीएचके खरीदना हो तो कम से 65 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी। 2 बीएचके के दाम कम से कम 1.5 करोड़ रुपये है। इसी तरह 3 बीएचके के लिए 3 करोड़ और 4 बीएचके के लिए 9 करोड़ रुपये की जररूत पड़ेगी। इसली समस्या उनके लिए है, जो किराये के घरों में रहना चाहते हैं। किराये ने भी दिन दोगुनी रात चौगुनी ‘तरक्की’ की है।

महिला वकील ने परिवार के साथ रहने की दी सलाह


माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर वीटा नाम से जानी जाने वाली और खुद को वकील बताने वाली महिला यूजर ने बताया कि मुंबई में पीक लोकेशन पर 1 BHK का एक महीने का किराया 50,000 से 70,000 रुपये के बीच है। इसी वजह से उसने सभी को सलाह दी कि इंडिपेंडेंट बनने के चक्कर में अपने मां-बाप से संबंध बिगाड़ने की कोई जरूरत नहीं है। अपने परिवार के साथ रहें। ये किराया प्रति महीने के हिसाब से है। अब आप खुद ही सोचिए कि इस शहर में रहना कितना महंगा है। आमतौर पर तो लोगों की महीने की सैलरी भी इतनी नहीं होती,तो वो भला किराये पर इतना पैसा कैसे खर्च कर पाएंगे। बता दें कि मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है। यहां रोजगार और व्यवसाय के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस वजह से यहां लोगों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। नतीजतन यहां प्रॉपर्टी और किराये की कीमतें भी बढ़ रही हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा कि सच है महंगाई बहुत तेजी से सैलरी से आगे निकल रही है। कर्ज के बड़े बोझ के बिना घर, अच्छी स्वास्थ्य सेवा और अच्छी शिक्षा पाना कई लोगों को असंभव सपना लगता है। तीसरे ने कहा, ‘क्या यह 70 हजार रुपये किराया है या ईएमआई? अगर यह दोनों में से कोई भी हो तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। मेरा दोस्त अंधेरी में 3बीएचके के लिए 1 लाख रुपये किराया दे रहा है।

देश के 8 बड़े शहरों में घटी सस्ते घरों की सप्लाई, जनवरी-मार्च में 38 फीसदी की गिरावट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 11, 2024 12:39 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।