अगर आपका अभी तक घर का सपना पूरा नहीं हुआ है तो पीएम आवास योजना के तहत पूरा कर सकते हैं। यह योजना केंद्र सरकार की है। इस योजना में शहरी और ग्रामीण दोनों लोगों को फायदा मिलता है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर मुहैया कराया जाता है। अगर आप भी इस योजना के तहत घर का सपना पूरा कर रहे हैं तो कभी भी गलत डॉक्यूमेंटस नहीं लगाएं। अगर फर्जी कागजों का सहारा लिया तो तगड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
