Symphony Ltd फैमिली ने 73 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, जानिए डिटेल

यह अपार्टमेंट ओएसिस रियल्टी से खरीदा गया है और यह ओबेरॉय थ्री सिक्स वेस्ट, वर्ली में स्थित है। 7,762 वर्ग फुट एरिया में बने इस अपार्टमेंट के साथ चार कारों की पार्किंग की जगह भी मिली है

अपडेटेड Oct 03, 2022 पर 5:43 PM
अचल बाकेरी फैमिली ट्रस्ट और अचल अनिल बाकेरी का प्रतिनिधित्व करते हुए रूपा अचल बाकेरी यह अपार्टमेंट खरीदा है। बाकेरी की कंपनी सिम्फनी एयर कूलर बनाती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Symphony Limited : सिम्फनी लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अचल बाकेरी (Achal Bakeri) की फैमिली ने मुंबई में 72.85 करोड़ रुपये में मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। Zapkey.com ने कुछ डॉक्यूमेंट्स के हवाले से यह बात कही है। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 27 सितंबर को हुई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, अचल बाकेरी फैमिली ट्रस्ट और अचल अनिल बाकेरी का प्रतिनिधित्व करते हुए रूपा अचल बाकेरी यह अपार्टमेंट खरीदा है। बाकेरी की कंपनी सिम्फनी एयर कूलर बनाती है।

    कहां स्थित है यह अपार्टमेंट


    यह अपार्टमेंट ओएसिस रियल्टी से खरीदा गया है और यह ओबेरॉय थ्री सिक्स वेस्ट, वर्ली में स्थित है। 7,762 वर्ग फुट एरिया में बने इस अपार्टमेंट के साथ चार कारों की पार्किंग की जगह भी मिली है। इस सौदे के लिए 4.37 करोड़ रुपये स्टैम्प ड्यूटी के रूप में दिए गए हैं। इस संबंध में खरीदार और विक्रेता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

    IGE India ने मुंबई में खरीदे दो लग्जरी अपार्टमेंट, 151 करोड़ रुपये में हुई डील

    सी फेसिंग है प्रोजेक्ट

    ओबेरॉय रियल्टी के थ्री सिक्स वेस्ट प्रोजेक्ट में 4 बीएचके और 5 बीएचके यूनिट्स हैं। इसमें दो टावर शामिल हैं, जिसमें से एक The Ritz-Carlton Hotel होगा और ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी चेन दूसरे टावर का प्रबंधन करेगी।

    इस सी व्यू प्रोजेक्ट का यह नाम इसलिए रखा गया है, क्योंकि इसकी ऊंचाई 360 मीटर है। सभी अपार्टमेंट का फेस पश्चिम की तरफ है।

    सितंबर, 2022 में ही आईजीई इंडिया प्रा. लि. ने इसी प्रोजेक्ट में 16,000 वर्ग फुट एरिया में बने दो लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे थे, जिनकी कीमत 151 करोड़ रुपये थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।