Affordable housing in Noida: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) जल्द ही कम आय वर्ग (LIG) के लिए किफायती आवासीय प्लॉट योजना लॉन्च करने जा रहा है। इस योजना के तहत करीब 3,800 आवासीय प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, जिनका आकार 40 वर्गमीटर होगा। ये प्लॉट सेक्टर-17, सेक्टर-18 और सेक्टर-20 में विकसित किए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक 2,880 प्लॉट सेक्टर-18 में होंगे। जबकि सेक्टर-17 में 455 और सेक्टर-20 में 463 प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे।
