PF अकाउंट होल्डर्स के लिए खुशखबरी! आपके पीएफ खाते में जल्द आएगा पैसा

EPFO PF Interest Money: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पीएफ (Provident Fund) खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा जमा हो जाएगा, इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 2:20 PM
पीएफ अकाउंट होल्डर को जल्द खुशखबरी मिल सकती है।

EPFO PF Interest Money: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पीएफ (Provident Fund) खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा जमा हो जाएगा, इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस बार केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भविष्य निधि (PF) में जमा पैसे पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दिया है, जिससे अब कर्मचारियों को ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसका फायदा 6 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाताधारकों को मिलेगा। ऐसी उम्मीद है कि सितंबर 2023 से फंड का ब्याज भेजना शुरू कर सकता है।

दरअसल, हाल ही में एक सदस्य ने ट्वीट कर ईपीएफओ से पूछा था कि हमारे खाते में ब्याज की रकम कब तक जमा होगी. इस पर ईपीएफओ ने जवाब दिया कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए खाते में ब्याज का पैसा जमा करने की प्रक्रिया पाइपलाइन में है, इसे जल्द ही जमा कर दिया जाएगा। जब भी ब्याज मिलेगा तो एक साथ पूरा मिल जाएगा। किसी भी तरह की ब्याज की हानि नहीं होगी। ईपीएफ खाते में ब्याज का कैलकुलेशन मासिक आधार पर की जाती है, लेकिन यह फाइनेंशियल ईयर के अंत में ही सदस्यों के खाते में जमा किया जाता है।

जानिए कितना होगा फायदा


ईपीएफओ एक्ट के मुताबिक अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए का 12 फीसदी पीएफ खाते में जमा होता है। इस पर संबंधित कंपनी भी उतनी ही रकम यानी 12 फीसदी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है. हालाँकि, कंपनी द्वारा किए गए योगदान का 3.67% EPF खाते में जाता है, जबकि शेष 8.33% पेंशन योजना में जाता है।

पीएफ अकाउंट होल्डर को होगा फायदा

उदाहरण के तौर पर अगर 31 मार्च 2023 तक पीएफ खाते में कुल 10 लाख रुपये जमा हैं तो 8.15 फीसदी की ब्याज दर के साथ ब्याज बढ़कर 81,500 रुपये हो जाएगा यानी सीधे तौर पर 500 रुपये का फायदा होगा। एक कर्मचारी के खाते में 5 लाख रुपये जमा होते हैं, तो नई ब्याज दर के मुताबिक उन्हें 40,750 रुपये का ब्याज मिलेगा, जो पहले 40,500 रुपये होता था, यानी 250 रुपये का फायदा होगा।

ऐसे चेक करें बैलेंस

उमंग ऐप- अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करें। अपना फ़ोन नंबर रजिस्टर करें और ऐप में लॉग इन करें। ऊपरी बाएं कोने में दिए गए मेनू पर जाकर 'सेवा निर्देशिका' पर जाएँ। यहां EPFO विकल्प सर्च करें और क्लिक करें। यहां व्यू पासबुक पर जाने के बाद अपने यूएएन नंबर और ओटीपी के जरिए बैलेंस चेक करें।

SMS- एसएमएस के जरिये पीएफ बैलेंस जानने के लिए ईपीएफओ के साथ रजिस्टरे मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS करें। इसके लिए EPFO UAN LAN (भाषा) टाइप करना होगा। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखें। हिंदी में जानकारी के लिए LAN की जगह HIN लिखें। अकाउंट की जानकारी हिंदी में पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर 7738299899 पर भेजें और आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।

ईपीएफओ - वेबसाइट पर लॉग इन करें और ई-पासबुक पर क्लिक करें। ई-पासबुक पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। जहां आपको अपना यूजर नेम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा और फिर एक नया पेज खुलेगा और यहां आपको मेंबर आईडी का चयन करना होगा। यहां ई-पासबुक पर आपका ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।

रेवेन्यू में गिरावट के बावजूद घाटे से फायदे में आई SpiceJet, कमजोर मार्केट में भी शेयर बने रॉकेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।