Get App

PF अकाउंट होल्डर्स के लिए खुशखबरी! आपके पीएफ खाते में जल्द आएगा पैसा

EPFO PF Interest Money: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पीएफ (Provident Fund) खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा जमा हो जाएगा, इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 2:20 PM
PF अकाउंट होल्डर्स के लिए खुशखबरी! आपके पीएफ खाते में जल्द आएगा पैसा
पीएफ अकाउंट होल्डर को जल्द खुशखबरी मिल सकती है।

EPFO PF Interest Money: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पीएफ (Provident Fund) खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा जमा हो जाएगा, इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस बार केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भविष्य निधि (PF) में जमा पैसे पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दिया है, जिससे अब कर्मचारियों को ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसका फायदा 6 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाताधारकों को मिलेगा। ऐसी उम्मीद है कि सितंबर 2023 से फंड का ब्याज भेजना शुरू कर सकता है।

दरअसल, हाल ही में एक सदस्य ने ट्वीट कर ईपीएफओ से पूछा था कि हमारे खाते में ब्याज की रकम कब तक जमा होगी. इस पर ईपीएफओ ने जवाब दिया कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए खाते में ब्याज का पैसा जमा करने की प्रक्रिया पाइपलाइन में है, इसे जल्द ही जमा कर दिया जाएगा। जब भी ब्याज मिलेगा तो एक साथ पूरा मिल जाएगा। किसी भी तरह की ब्याज की हानि नहीं होगी। ईपीएफ खाते में ब्याज का कैलकुलेशन मासिक आधार पर की जाती है, लेकिन यह फाइनेंशियल ईयर के अंत में ही सदस्यों के खाते में जमा किया जाता है।

जानिए कितना होगा फायदा

ईपीएफओ एक्ट के मुताबिक अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए का 12 फीसदी पीएफ खाते में जमा होता है। इस पर संबंधित कंपनी भी उतनी ही रकम यानी 12 फीसदी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है. हालाँकि, कंपनी द्वारा किए गए योगदान का 3.67% EPF खाते में जाता है, जबकि शेष 8.33% पेंशन योजना में जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें