Public Holiday: कल शुक्रवार 9 अगस्त को स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहने वाले हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने 9 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया है। यह छुट्टी पूरे राज्य में लागू रहेगी, जिसके तहत सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस दिन राज्य भर में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर और योगदान को सम्मान दिया जाएगा।
9 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार 9 अगस्त को पहले से ही सामान्य छुट्टी घोषित की गई थी। इस मौके पर पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर समारोह और कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। ये कार्यक्रम आदिवासी समुदाय की संस्कृति और परंपराओं को उजागर करेंगे।
छत्तीसगढ़ में 3 बार मिलेगी 3 दिन छुट्टी
अगस्त महीने में छुट्टियों की भरमार होने वाली है। इस महीने में तीन बार लगातार तीन-तीन दिन की छुट्टियां मिलेंगी। पहली बार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस, 10 अगस्त को शनिवार और 11 अगस्त को रविवार की छुट्टियां होंगी। इसके बाद 17 अगस्त को शनिवार, 18 अगस्त को रविवार और 19 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी मिलेगी। इसके बाद 24 अगस्त को शनिवार, 25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के कारण छुट्टी रहेगी।
अगस्त में मिलेंगे लॉन्ग वीकेंड
इस तरह से अगस्त में कई लंबी छुट्टियां होने वाली हैं, जो सरकारी कर्मचारियों और छात्रों के लिए बेहद आरामदायक साबित होंगी। छुट्टियों का यह सिलसिला न केवल आराम का मौका देती है, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का भी मौका देती है।