Get App

Public Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज और बैंक, जानें क्यों है पब्लिक हॉलिडे

Public Holiday: कल शुक्रवार 9 अगस्त को स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहने वाले हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने 9 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया है। यह छुट्टी पूरे राज्य में लागू रहेगी, जिसके तहत सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 2:53 PM
Public Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज और बैंक, जानें क्यों है पब्लिक हॉलिडे
Public Holiday: कल शुक्रवार 9 अगस्त को स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहने वाले हैं।

Public Holiday: कल शुक्रवार 9 अगस्त को स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहने वाले हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने 9 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया है। यह छुट्टी पूरे राज्य में लागू रहेगी, जिसके तहत सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस दिन राज्य भर में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर और योगदान को सम्मान दिया जाएगा।

9 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार 9 अगस्त को पहले से ही सामान्य छुट्टी घोषित की गई थी। इस मौके पर पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर समारोह और कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। ये कार्यक्रम आदिवासी समुदाय की संस्कृति और परंपराओं को उजागर करेंगे।

छत्तीसगढ़ में 3 बार मिलेगी 3 दिन छुट्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें