PPF Scheme: कई निवेशक अपने लिए सुरक्षित निवेश विकल्प चुनते हैं। अगर आप भी ऐसे निवेशकों में से एक हैं तो हम आपके लिए एक बेहतरीन निवेश योजना लेकर आए हैं। आप यहां निवेश कर सकते हैं और नियमित रिटर्न कमा सकते हैं। हम जिस निवेश योजना की बात कर रहे हैं वह पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। यहां आप बिना जोखिम के रिटर्न कमा सकते हैं। इस योजना की खास बात यह है कि यहां आप 100 रुपये देकर भी खाता खुलवा सकते हैं। पीपीएफ में 15 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। लंबे समय में निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक अच्छा ऑप्शन है। यह योजना निवेशकों को 7 प्रतिशत से अधिक रिटर्न देती है।
