Get App

Public Provident Fund: म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो भी आपको PPF में इनवेस्ट करना चाहिए, जानिए क्यों

Public Provident Fund: PPF निवेश का एक ऐसा ऑप्शन है, जो लंबी अवधि में बहुत अच्छा रिटर्न देता है। कई लोग तो अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग में पीपीएफ को अनिवार्य रूप से शामिल करते हैं। पीपीएफ के रिटर्न पर शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है। इसलिए इसमें निवेश करना सुरक्षित है

Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 12:52 PM
Public Provident Fund: म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो भी आपको PPF में इनवेस्ट करना चाहिए, जानिए क्यों
टैक्स के लिहाज से यह स्कीम बेमिसाल है। यह स्कीम एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट (EEE) कैटेगरी में आती है।

Public Provident Fund: कई लोग सिर्फ सेविंग्स और इनवेस्टमेंट के लिए लिए सिर्फ म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेश करते हैं। खासकर कम उम्र के लोगों में यह ट्रेंड देखने को मिलता है। लेकिन, शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद कई इनवेस्टर्स अब फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश के बारे में सोचने लगे हैं। अगर आप भी सिर्फ म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आपको अपनी इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। आपको कुछ पैसा पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ में भी इनवेस्ट करना चाहिए।

रिटर्न पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं

PPF निवेश का एक ऐसा ऑप्शन है, जो लंबी अवधि में बहुत अच्छा रिटर्न देता है। कई लोग तो अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग में पीपीएफ को अनिवार्य रूप से शामिल करते हैं। पीपीएफ के रिटर्न पर शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है। इसलिए इसमें निवेश करना सुरक्षित है। सरकार की स्कीम होने की वजह से इस पर भरोसा और बढ़ जाता है। पीपीएफ में निवेश से लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार हो जाता है, जो बच्चों की पढ़ाई, शादी-विवाह या रिटायरमेंट के बाद काफी काम आता है।

सिर्फ 500 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें