PPF: हर साल 1 लाख रुपये निवेश करने पर मैच्योरिटी पर पाएं 27,12,139 रुपये, जानें सरकारी योजना के फायदे

PPF Public Provident Fund: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) एक लंबे समय की निवेश योजना है। PPF को भारत सरकार चला रही है, जिसके कारण ये पूरी तरह से सुरक्षित योजना है। पीपएफ अकाउंट आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं

अपडेटेड Sep 18, 2023 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement
पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ अकाउंट में आप सालाना सिर्फ 500 रुपये भी निवेश कर सकते हैं।

PPF Public Provident Fund: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) एक लंबे समय की निवेश योजना है। PPF को भारत सरकार चला रही है, जिसके कारण ये पूरी तरह से सुरक्षित योजना है। पीपएफ अकाउंट आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं। पीपीएफ में सालाना अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। सरकार की इस योजना का लॉक इन पीरियड 15 साल का होता है। आइए जानते हैं की हर महीने 1,000, 2000 या 12,000 रुपये निवेश करने पर 15 साल की मैच्योरिटी के बाद कितना पैसा मिलेगा। ये है पूरा कैलकुलेशन..

सालाना एक 1,00,000 रुपये निवेश करने पर मिलेगा इतना रिटर्न

देश में पीपीएफ पर ब्याज दर भारत सरकार तय करती है। अब सितंबर के अंत में सरकार बचत योजनाओं पर ब्याज दर तय करेगी। सरकार की तय की गई ब्याज दरों के आधार पर ही बैंक और पोस्ट ऑफिस रिटर्न का कैलकुलेशन करते हैं। पीपीएफ पर फिलहाल 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। पीपीएफ कैलकुलेटर के मुताबिक अगर आप पीपीएफ खाते में हर साल 1 लाख रुपये जमा करते हैं और 7.10 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। 15 साल बाद मैच्योरिटी पर कुल 27,12,139 रुपये मिलेंगे। इसमें से आपका कुल निवेश 15,00,000 रुपये होगा और आपको इंटरेस्ट के तौर पर 12,12,139 रुपये मिलेंगे।


इस कारण से फायदेमंद है PPF में निवेश

पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ अकाउंट में आप सालाना सिर्फ 500 रुपये से निवेश कर सकते हैं। एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। आप चाहें तो जरूरत पड़ने पर तीसरे साल से छठे साल तक इस पर लोन भी ले सकते हैं। पीपीएफ पर मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री होता है। इसके अलावा आप इस निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के तहत 80C के तहत छूट भी सकते हैं।

हर महीने का निवेश 15 साल मिलेगा इतना पैसा (Rs) 20 साल मिलेगा इतना पैसा (Rs) 25 साल मिलेगा इतना पैसा (Rs)
1000 3.18 5.24 8.17
2000 6.37 10.49 16.35
3000 9.55 15.73 24.52
5000 15.92 26.23 44.88
10,000 31.85 52.45 81.76
12,500 39.82 65.57 1.02 crore

5 साल तक पैसा नहीं निकाल सकते

हालांकि, आप पीपीएफ खाता खोलने के साल से अगले 5 सालों तक अपना पैसा नहीं निकाल सकते हैं। 5 साल पूरे होने के बाद फॉर्म 2 भरकर पैसा निकाला जा सकता है। हालांकि, अगर आप 15 साल से पहले पैसा निकालते हैं तो आपको 1% जुर्माना देना होगा।

पीपीएफ खाता कौन खोल सकता है?

यह खाता कोई भी व्यक्ति अपने नाम से किसी भी डाकघर या बैंक में खुलवा सकता है। इसके अलावा, खाता नाबालिग की ओर से किसी अन्य व्यक्ति के लिए भी खोला जा सकता है।

इस ऑर्डर का किया खुलासा, फटाक से चढ़ गया Adani Total Gas का शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।