PPF: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) अकाउंट एक लंबे समय की निवेश योजना है। ज्यादातर नौकरीपेशा PPF में पैसा निवेश करते हैं ताकि रिटायरमेंट के समय उनके पास बड़ा फंड हो। पीपीएफ को भारत सरकार चला रही है। यह व्यक्तियों को रिटायरमेंट के लिए बड़ा अमाउंट बनाने और बचत की आदत को डेवलप करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें अभी सरकार 7.1 फीसदी का ब्याज दै रही है। पीपीएफ का खाता 15 साल के लिए खोला जाता है। ये पीपीएफ खाता आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे एसबीआई बैंक अकाउंट में यह खाता खोल सकते हैं।
PPF योजना वित्त मंत्रालय (MoF) की बनाई है। यह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे अधिकृत बैंकों और देश भर के डाकघरों के माध्यम से ली जा सकती है। यह पीपीएफ खाता या तो बैंक की शाखा में जाकर या ऑनलाइन भी खोला जा सकता है। एसबीआई पीपीएफ खाता ऑनलाइन खोलना आपके भविष्य के लिए बचत शुरू करने का एक सबसे सुरक्षित तरीका है। आप एसबीआई बैंक में इस तरीके से अपना अकाउंट खोल सकते हैं।
एसबीआई पीपीएफ खाता ऑनलाइन कैसे खोलें जानें 10 स्टेप्स में..
1) अपने एसबीआई ऑनलाइन खाते में लॉग इन करें
2) अब 'Request and enquiries' टैब पर क्लिक करें।
3) ड्रॉप-डाउन मेनू से 'नए पीपीएफ खाते' विकल्प पर क्लिक करें और चुनें।
4) आपको 'न्यू पीपीएफ अकाउंट' पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। पैन नंबर के अलावा अन्य जानकारी भरें।
5) अगर आप किसी नाबालिग के नाम से अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आपको उस टैब पर चेक करना होगा।
6) अगर किसी नाबालिग के नाम से खाता नहीं खुलवाना है तो आपको उस शाखा का कोड भरना होगा जिसमें आप अपना पीपीएफ खाता खुलवाना चाहते हैं। बैंक ब्रांच की जानकारी देनी होगी।
7) आप पर्सनल जानकारी एड्रेस और नॉमिनी को वैरिफाई करें। वैरिफिकेशन के बाद Proceed पर क्लिक करें।
8) सबमिट करने के बाद, एक डायलॉग बॉक्स कहता है, 'आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है'। इसमें रेफरेंस नंबर भी होगा।
9) अब आपको दिए गए रेफरेंस नंबर के साथ फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
10) 'पीपीएफ ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रिंट करें' टैब से खाता खोलने का फॉर्म प्रिंट करें और 30 दिनों के भीतर KYC डॉक्यूमेंट्स और एक फोटो के साथ 30 दिन के अंदर बैंक ब्रांच जाएं और जमा कर दें।
एसबीआई पीपीएफ खाता ऑनलाइन खोलने के लिए ये है जरूरी
-'आधार' नंबर आपके एसबीआई सेविंग अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए।
- आपके आधार से जो मोबाइल नंबर लिंक है, वह एक्टिव होना चाहिए। ताकि, उस पर OTP आ सके।