PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट! एक महीने में बंद हो जाएंगे ये अकाउंट

Punjab National Bank Alert: अगर आपका भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेविंग अकाउंट है तो आपके लिए बड़ी खबर है। PNB ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन अकाउंट में पिछले..

अपडेटेड May 08, 2024 पर 4:16 PM
Punjab National Bank Alert: अगर आपका भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेविंग अकाउंट है तो आपके लिए बड़ी खबर है।

Punjab National Bank Alert: अगर आपका भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेविंग अकाउंट है तो आपके लिए बड़ी खबर है। PNB ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन अकाउंट में पिछले 3 साल में कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है और जिन अकाउंट के बैलेंस जीरो है वह अकाउंट एक महीने के बाद बंद हो जाएंगे। बैंक ऐसे अकाउंट को बंद करने वाला है जिसमें कोई ट्रांजेक्शन नहीं हो रहा है।

PNB ने लिया बड़ा फैसला

कई स्कैमर्स ऐसे अकाउंट का बड़ा गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसे मामलों से निपटने के लिए बैंक ने ये कदम उठाया है। बैंक के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अकाउंट का कैलकुलेशन 30 अप्रैल 2024 के आधार पर किया जाएगा। पीएनबी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि वह सभी अकाउंट 1 महीने के बाद बंद हो जाएंगे, तो पिछले 3 साल से एक्टिव नहीं है। यानी, ऑपरेट नहीं किये गए हैं और जिनका बैलेंस जीरो है। वह अकाउंट बंद हो जाएंगे। बैंक डीमैट अकाउंट (Demat Accounts) को बंद नहीं करेगा। यानी, ये नियम डीमैट अकाउंट पर लागू नहीं होगा।


PNB ने जारी किया ये नोटिफिकेशन

बैंक ने सोशल मीडिया पर शेयर किये पोस्ट में बताया कि पीएनबी बैंक सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) जैसी स्कीम के लिए खोले गए अकाउंट को भी बंद नहीं करेगा। साथ ही माइनर सेविंग अकाउंट (Minor Saving Account) को भी बंद नहीं करेगा।

 

कैसे एक्टिव होगा अकाउंट

बैंक के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अगर अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है और ग्राहक अकाउंट को दोबारा एक्टिव करवाना चाहते हैं तो ऐसे ग्राहकों को ब्रांच जाकर KYC फॉर्म भरना होगा। केवाईसी फॉर्म के साथ ग्राहक को जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लगाने होंगे। इसके बाद उनका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा। अधिक जानकारी की लिए ग्राहक बैंक जा सकते हैं।

Bank Holiday 8 May 2024: देश के इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।