पंजाब नेशनल बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! बढ़ाया FD पर इंटरेस्ट, चेक करें ब्याज दर

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने अपनी कुछ एफडी पर ब्याज दर को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो गई है। पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 सालों की एफडी देता है

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 7:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है।

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने अपनी कुछ एफडी पर ब्याज दर को बढ़ा दिया है। बैंक ने 91 दिन से 179 दिन दिनों की एफडी पर ब्याज एक फीसदी बढ़ाया है। ये नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो गई है। पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 सालों की एफडी देता है। वह इस पर 3.50% से 7.25% के बीच FD ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 4 फीसदी से 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। PNB की ये दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी की है।

पंजाब नेशनल बैंक 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर इतना दे रहा है ब्याज

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.00 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6.75 प्रतिशत

271 दिन से 299 दिन : आम जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7 प्रतिशत

300 दिन: आम जनता के लिए – 7.05 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.55 प्रतिशत

301 दिन से 1 साल से कम : आम जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत

1 साल से अधिक से 399 दिन: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत

400 दिन: आम जनता के लिए – 7.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.75 प्रतिशत

400 से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत

2 साल से अधिक 3 साल तक: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.50 प्रतिशत

1204 दिन - आम जनता के लिए – 6.40 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6.90 प्रतिशत

1895 दिन - आम जनता के लिए – 6.35 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.85 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत।

DA Hike: 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! आज 4% डीए बढ़ाएगी मोदी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।