PNB Bank PPF Update: आम जनता को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाती है। इस बार पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के लिए खास तोहफा लेकर आया है। इसके तहत आपको सरकार की चलाई जा रही योजनाओं से भी ज्यादा लाभ मिलेगा। ये फायदा ग्राहकों को पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF Scheme) पर मिलने वाला है। इस बात की जानकारी बैंक ने दी है। इसका फायदा अब ग्राहकों को भी होने वाला है। पीपीएफ के जरिये ग्राहकों की सेविंग के साथ टैक्स भी बचता है।
कोई भी व्यक्ति पब्लिक प्रोविडेंट फंड में सिर्फ 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकता है। यह खाता आप बैंक या पोस्ट ऑफिस के जरिए खुलवा सकते हैं। सरकार ने इस साल इस योजना में दिलचस्पी बढ़ा दी है। 1 जनवरी 2023 के बाद केंद्र की ओर से 7.1 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इसकी मैच्योरिटी 15 साल की होगी। अगर आपके पास भी पीपीएफ खाता है तो पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक घर बैठे अपने खाते का मैनेजमेंट कर सकते हैं। खाताधारक पांच-पांच साल के ब्लॉक में आगे इस अकाउंटे को बढ़ा सकते हैं।
खड़ा कर सकते हैं बड़ा फंड
हर महीने एक तय रकम जमा करके आप पीपीएफ खाते (PPF स्कीम) के जरिए बड़ी रकम जमा कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप इस सर्विस का लाभ ऑनलाइन भी उठा सकते हैं। पीपीएफ खाते में पैसे जमा करने के लिए आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं है। घर बैठे आप अकाउंट खोल सकते हैं और ऑपरेट कर सकते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करने वालों को टैक्स छूट भी मिलती है। इतना ही नहीं योजना के तहत मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री है। जब आपके निवेश के पांच साल पूरे हो जाएं तो आप उसके आधार पर लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। पीएनबी ग्राहक आधिकारिक वेबसाइट https://www.pnbindia.in/public-provident-fund.html पर जाकर पीपीएफ के बारे में जानकारी ले सकते हैं।