Bank Holiday on May 9: पश्चिम बंगाल में पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर बैंक आज यानी मंगलवार 9 मई को रवींद्र जयंती के कारण बंद रहेंगे। यह दिन प्रसिद्ध बंगाली कवि, उपन्यासकार, नाटककार, विद्वान, मानवतावादी, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती का प्रतीक है। कोलकाता सर्किल के तहत आने वाले एरिया में आज मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, नेट बैंकिंग और एटीएम से जुड़े काम कर सकते हैं। देश में बाकी राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे।
मई 2023 में बैंक की छुट्टियां
9 मई (मंगलवार): रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन - पश्चिम बंगाल में बंद रहेंगे सभी बैंक।
16 मई (मंगलवार): राज्य दिवस - सिक्किम
22 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती - गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान
24 मई (बुधवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती - त्रिपुरा
आज सिर्फ कोलकाता में बंद हैं बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार कुछ राज्य लोकल हॉलिडे के कारण सिर्फ उन ही राज्यों में बंद रहते हैं। इसके अलावा बैंक सभी गैजेटेड छुट्टियों पर पूरे देश में बंद रहते हैं। आज सिर्फ पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहने वाले हैं।