Get App

Rail fare hike: 1 साल में दूसरी बार बढ़ा रेल का किराया, 26 दिसंबर से महंगा होगा लंबी दूरी का सफर; जानिए पूरी डिटेल

Rail fare hike: भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से लंबी दूरी के रेल सफर का किराया बढ़ाने का फैसला किया है। 2025 में यह दूसरी बढ़ोतरी है। 215 किमी से ज्यादा की यात्रा पर 1-2 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त देना होगा, जबकि छोटे रूट और लोकल यात्रियों को राहत मिली है। जानिए पूरी डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 4:48 PM
Rail fare hike: 1 साल में दूसरी बार बढ़ा रेल का किराया, 26 दिसंबर से महंगा होगा लंबी दूरी का सफर; जानिए पूरी डिटेल
Rail fare hike: रोजाना सफर करने वालों के लिए भी रेलवे ने राहत बरकरार रखी है।

Rail fare hike: भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराया बढ़ाने का फैसला किया है। यह नया किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। यह इस साल यानी 2025 में दूसरी दफा है, जब सरकार ने रेलवे टिकट के दाम बढ़ाए हैं।

इसके तहत 215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर पर 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। रेलवे का अनुमान है कि इस बदलाव से सालाना करीब 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

छोटे रूट पर यात्रा करने वालों को राहत

रेलवे ने साफ किया है कि 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी छोटे रूट पर सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को पहले की तरह ही किराया देना होगा। इससे डेली या शॉर्ट डिस्टेंस ट्रैवल करने वालों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें