Rajasthan Board Class 10 and 12 Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का 15 मई को आएगा रिजल्ट, ये है रिजल्ट लिंक

Rajasthan Board Class 10 and 12 Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) का इस हफ्ते 10वीं और 12वीं क्लास की रिजल्ट आ सकता है। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 के रिजल्ट का जल्द ऐलान करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक RBSE दोनों कक्षाओं के नतीजे 15 मई 2024 तक जारी कर सकता है

अपडेटेड May 13, 2024 पर 6:39 PM
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) का इस हफ्ते 10वीं और 12वीं क्लास की रिजल्ट आ सकता है।

Rajasthan Board Class 10 and 12 Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) का इस हफ्ते 10वीं और 12वीं क्लास की रिजल्ट आ सकता है। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 के रिजल्ट का जल्द ऐलान करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक RBSE दोनों कक्षाओं के नतीजे 15 मई 2024 तक जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड के नतीजों की तारीख और समय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

RBSE दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन कर सकता है। RBSE अन्य जरूरी जानकारी के अलावा बोर्ड टॉपर्स के नाम और पास प्रतिशत का भी खुलासा करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राज्य शिक्षा बोर्ड रिजल्ट लिंक को भी एक्टिव कर देगा।

यहां इन वेबसाइट पर देख सकते हैं 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट


rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

rajsthan.indiaresults.com

जो छात्र साल 2023-24 के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एडमिट कार्ड पर दिये गए रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालकर RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड परिणाम 2024: यहां बताया गया है कि आप कैसे 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट

के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in

होम पेज पर दिये 10/12 बोर्ड परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

एक नई विंडो खुलेगी - अपनी स्ट्रीम जैसे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स चुनें

लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

एक नई विंडो खुलेगी और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट कर दें।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2024: SMS के जरिये कर सकते हैं चेक

अपने मोबाइल में SMS ऐप खोलें

RAJ10 टाइप करें (स्पेस) रोल नंबर (कक्षा 12 के छात्र RAJ10 को RAJ12 से बदल देंगे)

56263 पर SMS भेजें

रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा।

राजस्थान बोर्ड परिणाम 2024: पास होने के लिए इतने अंक हैं जरूरी

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक पाने जरूरी हैं। जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं वे अपने पेपर दोबारा चेक करा सकते हैं। लेकिन इसमें कुछ चार्ज लगेगा। राजस्थान बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा 2024 में 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि इंटर बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी। RBSE रिकॉर्ड के अनुसार 2024 में दोनों परीक्षाओं में 20 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें लगभग कक्षा 10 के लिए 11 लाख और कक्षा 12 के लिए 9 लाख छात्रा हैं। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर 9 लाख छात्रों में से 6 लाख छात्र आर्ट स्ट्रीम से, 2.31 लाख साइंस के लिए और 27,338 कॉमर्स के लिए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।