Get App

Rajasthan : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता

इस बढ़ोतरी के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2023 से 42 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। पहले उन्हें 38 फीसदी डीए दिया जा रहा था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस फैसले से राज्य के लगभग 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 25, 2023 पर 10:28 PM
Rajasthan : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता
सरकार ने आज शनिवार को महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

Rajasthan DA Hike : राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। सरकार ने आज शनिवार को महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2023 से 42 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। पहले उन्हें 38 फीसदी डीए दिया जा रहा था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस फैसले से राज्य के लगभग 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा।

इन कर्मचारियों को भी होगा फायदा

बता दें कि सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य कर्मचारियों के अलावा वर्क-चार्ज्ड, पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी होगा। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर सालाना करीब 1,640 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले 30 अक्टूबर को भी 4 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की गई थी। कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाना था। उससे पहले यह 34 फीसदी था।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें