Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन का त्योहार भाइयों और बहनों के बीच के पवित्र बंधन का जश्न मनाता है। यह एक परंपरा हैं जिसके जरिये बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हैं। उसके बाद भाई अपनी बहन कोई गिफ्ट या कैश आदि देता है। आप इस बार राखी पर अपनी बहन को फाइनेंशियल गिफ्ट दे सकते हैं। ये आपकी बहन के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेगा। यहां आपको ऐसे ही फाइनेंशियल गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं जो इस राखी पर अपनी बहन को दे सकते हैं।
रक्षाबंधन पर दे सकते हैं ये फाइनेंशियल गिफ्ट्स
रक्षा बंधन खूबसूरती से सजाए गए धागों, मिठाइयों और भाई-बहन के प्यार का त्योहार है। हालांकि, अब एक अहम बदलाव ये आया है कि आप अपनी बहन को फाइनेंशियल गिफ्ट दे सकते हैं। यहां आपको ऐसे ही गिफ्ट के बारे में बताया गया है।
1. सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP)
आप अपनी बहने के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी शुरू कर सकते हैं। बहन के खाते में नियमित रूप से मंथली योगदान करके एसआईपी शुरू कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपनी बहन के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
आप अपनी बहन के लिए गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड या गोल्ड सेविंग्स म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
3. पब्लिक भविष्य निधि (PPF)
आप अपनी बहन के लिए पीपीएफ में निवे कर सकते हैं। इससे उन्हें रिटायमेंट के बाद मदद मिल सकती है।
आप अपनी बहन के लिए एफडी में निवेश कर सकते हैं। आप किसी बैंक या AAA रेटेड कॉर्पोरेट में फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकते हैं।
आप अच्छी ब्ल्यूचिप कंपनी के शेयर में निवेश कर सकते हैं। अपनी बहन के नाम पर डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं।
आप अपनी बहन के लिए पर्सनल इंश्योरेंस ले सकते हैं। आप उनके लिए एलआईसी की इंश्योरेंस पॉलिसी ले सकते हैं।