Ram Mandir Bank Holiday: सोमवार 22 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें लिस्ट

Ram Mandir Bank Holiday: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह की तैयारी चल रही है। कई राज्यों ने 'ड्राई डे' और पब्लिक हॉलिडे घोषित कर दिया है। यहां राज्यों की एक लिस्ट दी गई है। इन राज्यों में 22 जनवरी को पब्लिक हॉलिडे घोषित कर दिया है। सोमवार 22 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहने वालें हैं

अपडेटेड Jan 17, 2024 पर 5:03 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir Bank Holiday: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह की तैयारी चल रही है।

Ram Mandir Bank Holiday: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह की तैयारी चल रही है। कई राज्यों ने 'ड्राई डे' और पब्लिक हॉलिडे घोषित कर दिया है। यहां राज्यों की एक लिस्ट दी गई है। इन राज्यों में 22 जनवरी को पब्लिक हॉलिडे घोषित कर दिया है। सोमवार 22 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहने वालें हैं।

उत्तर प्रदेश में बंद रहेंगे बैंक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की। लखनऊ विश्वविद्यालय ने 22 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं को रीशेडयूल कर दिया है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, सरकारी ऑफिस और बैंक बंद रहेंगे। 22 जनवरी को यूपी में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सरकारी बैंकों के अलावा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, एक्सिस, बंधन बैंक जैसे सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे।


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को स्कूल की छुट्टी घोषित की है, जिससे लोगों को इस दिन को त्योहार की तरह मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यादव ने शराब और भांग की दुकानों सहित सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

गोवा

गोवा सरकार ने भी 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर में नई मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर दी है।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने भी राम मंदिर उद्घाटन के मद्देनजर 22 जनवरी को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। साथ ही, प्रतिष्ठा समारोह के दिन राज्य में कहीं भी शराब के सेवन की अनुमति नहीं होगी।

Market Crash: मार्केट में इस कारण मची भगदड़, निवेशकों को एक्सपर्ट की अब ये सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।