Get App

Diwali से पहले 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की कमी? RBI ने बताया क्या है वायरल सर्कुलर का सच

Diwali 2026 से पहले सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर एक सर्कुलर तेजी से फैल रहा है, जिसमें RBI के नाम, लोगो और गवर्नर के साइन के साथ छोटे नोटों की कमी का दावा किया गया है। RBI ने इसे जाली करार दिया है और लोगों से इस पर भरोसा न करने की अपील की है। जानिए फर्जी सर्कुलर में क्या लिखा है और RBI ने क्या कहा

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 5:24 PM
Diwali से पहले 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की कमी? RBI ने बताया क्या है वायरल सर्कुलर का सच
RBI ने 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की कमी से जुड़े दावों को खारिज कर दिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की कमी से जुड़े दावों को खारिज कर दिया है। Diwali 2026 से पहले सोशल मीडिया पर एक सर्कुलर वायरल हो रहा था, जिसमें कहा गया कि त्योहारी सीजन में छोटे नोटों की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। RBI ने साफ कहा है कि ये सर्कुलर फर्जी है और लोग न तो इस पर भरोसा करें और न ही इसे आगे फैलाएं। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, देश में किसी भी तरह के नोटों की कोई कमी नहीं है।

गवर्नर के साइन के साथ फैला जाली सर्कुलर

पूरा मामला एक नोटिस से शुरू हुआ, जिसे RBI का बताकर सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैलाया जा रहा था। इस नोटिस ने छोटे नोटों की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच चिंता पैदा कर दी।

ये जाली सर्कुलर 27 अक्टूबर 2026 की तारीख वाला है। इसे असली दिखाने के लिए इस पर RBI का नाम और लोगो लगाया गया है। इतना ही नहीं, इसमें RBI गवर्नर के कथित साइन भी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें