Get App

₹2000 के नोट बदलने की बढ़ी डेडलाइन, लेकिन नजदीकी बैंक की बजाय यहां जाना होगा

दो हजार रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ गई है। केंद्रीय बैंक RBI ने आज इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर यानी अगले शनिवार तक कर दिया है। इसका मतलब हुआ है कि अगर आपके पास दो हजार रुपये. का नोट है और अब तक नहीं बदल पाए हैं तो आपके पास अगले शनिवार तक का समय है। RBI ने प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 5:26 PM
₹2000 के नोट बदलने की बढ़ी डेडलाइन, लेकिन नजदीकी बैंक की बजाय यहां जाना होगा
RBI का कहना है कि 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की प्रक्रिया खत्म होने पर इसके रिव्यू के आधार पर फैसला किया गया कि इसे आगे खिसकाया जाए। ऐसे में इसकी डेडलाइन 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

दो हजार रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ गई है। केंद्रीय बैंक RBI ने आज इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर यानी अगले शनिवार तक कर दिया है। इसका मतलब हुआ है कि अगर आपके पास दो हजार रुपये. का नोट है और अब तक नहीं बदल पाए हैं तो आपके पास अगले शनिवार तक का समय है। RBI ने प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी है। प्रेस रिलीज के जरिए आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की प्रक्रिया खत्म होने पर इसके रिव्यू के आधार पर फैसला किया गया कि इसे आगे खिसकाया जाए। ऐसे में इसकी डेडलाइन 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर थी। RBI ने कहा कि ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे।

कहां और कितना बदल सकेंगे नोट

RBI की प्रेस रिलीज के मुताबिक बैंक ब्रांच पर अब इन नोट को जमा करने या बदलना बंद किया जा चुका है। हालांकि इसे RBI के 19 इश्यू ऑफिस में बदला जा सकेगा। एक बार में 20 हजार रुपये बदल सकेंगे। हालांकि अपने बैंक खाते में कितनी भी राशि जमा करवा सकेंगे और वह भी इन इश्यू ऑफिस के जरिए ही। अगर आप देश में ही हैं और RBI इश्यू ऑफिस दूर है तो इन नोट्स को इंडिया पोस्ट यानी डाक के जरिए भेजकर अपने बैंक खाते में जमा कर सकेंगे। RBI के मुताबिक अदालतें, कानूनी एजेंसियां, सरकारी विभाग या कोई और पब्लिक अथॉरिटी जो जांच प्रक्रिया में है, वह RBI इश्यू ऑफिस में इन्हें जमा करा सकेंगे और इसके लिए कोई सीमा भी नहीं है।

RBI ने मई में ₹2000 के नोट वापस लेने का किया था ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें