Get App

बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम! RBI लाने वाला है 'किल स्विच', जानिए कैसे करेगा काम

अगर आपके खाते में फ्रॉड हो रहा हो तो क्या एक बटन दबाकर सभी ट्रांजैक्शन रोके जा सकते हैं? RBI इसी 'किल स्विच' सुविधा पर काम कर रहा है, जो डिजिटल पेमेंट सुरक्षा को पूरी तरह बदल सकती है और साइबर ठगी पर बड़ी चोट कर सकती है। जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 29, 2026 पर 8:27 PM
बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम! RBI लाने वाला है 'किल स्विच', जानिए कैसे करेगा काम
RBI का कहना है कि वह सभी डिजिटल पेमेंट माध्यमों के लिए 'स्विच ऑन' और 'स्विच ऑफ' सुविधा शुरू करने की संभावना पर विचार कर रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय बैंक एक 'किल स्विच' (Kill Switch) पर काम कर रहा है। अगर ग्राहक को अपने अकाउंट में किसी भी तरह के फ्रॉड का शक होता है, तो वो अपने खाते से होने वाले सभी डेबिट ट्रांजैक्शन को एक ही बार में रोक सकेंगे। RBI ने 29 मई को जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में इस योजना की जानकारी दी है।

क्या है RBI का नया प्लान?

RBI का कहना है कि वह सभी डिजिटल पेमेंट माध्यमों के लिए 'स्विच ऑन' और 'स्विच ऑफ' सुविधा शुरू करने की संभावना पर विचार कर रहा है। इसके साथ एक 'किल स्विच' भी होगा, जो खाते से होने वाले सभी डेबिट ट्रांजैक्शन को तुरंत ब्लॉक कर देगा।

अगर किसी ग्राहक को लगे कि उसके खाते के साथ धोखाधड़ी हो रही है या किसी साइबर ठगी का खतरा है, तो वह इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेगा। RBI का मानना है कि इससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें