RBI: इमिग्रेशन के बाद कर सकेंगे रुपये को फॉरेन करेंसी में एक्सचेंज, भारतीय निवासियों को भी मिलेगी ये सर्विस

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यात्रियों के लिए एक बड़ी सर्विस शुरू की है। अब भारतीय निवासी (Residents) भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में मौजूद फॉरेक्स काउंटर पर रुपये को फॉरेन करेंसी में बदल सकेंगे

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यात्रियों के लिए एक बड़ी सर्विस शुरू की है।

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यात्रियों के लिए एक बड़ी सर्विस शुरू की है। अब भारतीय निवासी (Residents) भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में मौजूद फॉरेक्स काउंटर पर रुपये को फॉरेन करेंसी में बदल सकेंगे। पहले यह सर्विस लिमिटेड थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सभी यात्रियों के लिए आसान बना दिया गया है।

RBI के नए नियम के मुताबिक अब इमिग्रेशन और कस्टम्स पार करने के बाद यानी सिक्योरिटी होल्ड एरिया या ड्यूटी-फ्री जोन में भी फॉरेक्स काउंटर पर रुपये का एक्सचेंज किया जा सकेगा। इसका मतलब है कि अगर आपने पहले पैसे नहीं बदले हैं, तो अब फ्लाइट पकड़ने से ठीक पहले भी यह काम आसानी से किया जा सकता है।

क्या था पहले नियम?


पहले इन प्रतिबंधित एरिया (restricted zones) में रहने वाले फॉरेक्स काउंटर पर भारतीय यात्रियों के लिए सर्विस सीमित थीं। अब RBI ने नियमों में बदलाव कर इन काउंटरों को ज्यादा उपयोगी बना दिया है।

किसे मिलेगा फायदा?

इस फैसले से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो आखिरी समय पर फॉरेन करेंसी बदलना चाहते हैं या पहले एक्सचेंज नहीं कर पाए थे। अब वे एयरपोर्ट के अंदर ही आसानी से यह काम कर सकेंगे। RBI ने सभी अधिकृत मनी चेंजर (Authorised Dealers) को निर्देश दिया है कि वे इस नए नियम की जानकारी अपने ग्राहकों को दें।

किस कानून के तहत बदलाव?

यह बदलाव Foreign Exchange Management Act (FEMA) 1999 के तहत किया गया है, जो भारत में फॉरेन करेंसी से जुड़े नियमों को कंट्रोल करता है।

सब्जी बेचने वाले के खाते से करोड़ों का लेनदेन, टैक्स विभाग की पड़ी नजर; जानिए पूरा मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।