क्या आने वाले समय में आपके हाथ में कागज के बजाय प्लास्टिक का 100, 500 या 200 रुपये का नोट हो सकता है? इसकी संभावना अब बढ़ती नजर आ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश में प्लास्टिक यानी पॉलीमर बैंक नोट शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय बैंक जल्द ही इसके लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है।
