Get App

RBI Rate Cut: रेट कट से घरों की बढ़ेगी मांग, एक्सपर्ट बोले- घर खरीदारों के साथ डेवलपर्स को भी होगा फायदा

RBI Rate Cut: RBI की 25bps रेपो रेट कटौती से हाउसिंग डिमांड में तेजी की उम्मीद है। होम लोन सस्ते होंगे, EMI घटेगी और खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका फायदा एंड-यूजर्स, लग्जरी सेगमेंट और डेवलपर्स- सभी को मिलेगा। जानिए डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 8:35 PM
RBI Rate Cut: रेट कट से घरों की बढ़ेगी मांग, एक्सपर्ट बोले- घर खरीदारों के साथ डेवलपर्स को भी होगा फायदा
RBI के रेट से हाउसिंग डिमांड बढ़ने के साथ घर खरीदना कुछ ज्यादा किफायती हो जाएगा।

RBI Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर MPC मीटिंग में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती का फैसला किया। अब यह 5.25% के स्तर पर आ गई है। इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर में नई जान आती दिख रही है।

डेवलपर्स और प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स का कहना है कि आरबीआई के फैसले आवास की मांग बढ़ने के साथ घर खरीदना कुछ ज्यादा किफायती हो जाएगा। इससे खरीदारों का भरोसा भी मजबूत होगा। एक्सपर्ट के मुताबिक, यह तीसरी दर कटौती ऐसे समय में हुई है जब महंगाई में नरमी और GDP ग्रोथ उम्मीद से बेहतर रही है। इससे प्रॉपर्टी सेल्स के लिए अनुकूल माहौल बन गया है।

बाजार में लौट सकते हैं नए खरीदार

कई जानकारों का मानना है कि कम ब्याज दरें उन लोगों को भी घर खरीदने का निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर सकती हैं जो अब तक उधार लेने की ऊंची लागत के कारण हिचक रहे थे। खासकर एंड-यूजर्स और पहली बार घर खरीदने वाले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें